रायपुर। पुरानी पेंशन बहाली हेतु छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपीएस द्वारा प्रदेश स्तर पर पेंशन के लिए पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है। इसी तारतम्य में कांकेर जिले में भी पुरानी पेंशन बहाली हेतु पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत हो गई। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार नाग एवं महिला जिलाध्यक्ष मंजूलता शोरी के नेतृत्व में पेंशन बहाली हेतु अभियान की शुरुआत कांकेर जिले में हो गया है। संयुक्त सचिव बलविंदर कौर ने बताया कि जिला पदाधिकारी प्रकाश कांगे एवं साथियों ने भानुप्रतापपुर से शुरुआत की है। उन्होंने सभी पेंशन विहीन कर्मचारियों से पोस्टकार्ड अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लगातार हमारे साथी सेवानिवृत्त हो रहे है, लेकिन उनका पेंशन की राशि देखकर आश्चर्य होता कि कोई कैसे इतना कम राशि मे अपना बुढ़ापा चलाएगा। पेंशन का मामला राज्य का मामला है अगर राज्य चाहे तो हमे ओल्ड पेंशन का तोहफा दे सकता है। जायज मांगो को लेकर एक जोरदार लड़ाई लडऩी पड़ती है और जब लड़ाई निर्णायक मोड़ लेता है तब हमारी मांग पूरी होती है। इसी निर्णायक मोड़ तक पहुँचने के लिये लगातार हमारे संगठन द्वारा आंदोलनात्मक कार्यक्रम लिये जा रहा है। इसी कड़ी में पोस्टकार्ड अभियान की शुरुवात की गई है जिसमे आप सभी साथियों को हिस्सा लेना है। साथ ही साथ बाकी साथियो को भी प्रोत्साहित करना है तभी हम अपनी मांग पर जीत हासिल कर पाएंगे और हमारी जीत सुनिश्चित होगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version