नई दिल्ली। फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों मीडिया की सुर्खियों का केंद्र बने हुए हैं। अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग पर यौन शोषण करने का आरोप लगाकर खलबली मचा दी है। इस मामले में अनुराग कश्यप ने भी अपना पक्ष रखा है। पहले उन्होंने ट्वीट करके पक्ष रखा और इसके बाद उनके वकील ने बयान जारी किया। अब अनुराग कश्यप पर लगे आरोपों को लेकर दोनों पूर्व पत्नियां उनके बचाव में आ गई हैं। पहली पत्नी आरती बजाज ने बयान शेयर करते हुए लिखा- पहली पत्नी यहां हैं। तुम रॉकस्टार हो अनुराग कश्यप। महिलाओं को सशक्त करते रहिए, जैसा आप करते हैं। और इन सभी के लिए एक सुरक्षित जगह बनाइए। इसे मैं सबसे पहले हमारी बेटी के साथ देखती हूं। अनुराग का बचाव करते हुए आरती ने लिखा- अब तक का सबसे घटिया स्टंट देखा है। पहले इसने मुझे गुस्सा दिलाया। इसके बाद मुझे बहुत हंसी आई, क्योंकि जो गढ़ा गया है, उस पर इससे ज्यादा कुछ नहीं आ सकता है। मुझे खेद है कि तुम इस स्थिति से गुजऱ रहे हो। यह उनका स्तर है। तुम खड़े रहो और अपनी आवाज़ उठते रहो। हम सब तुम्हें प्यार करते हैं। अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज के बाद अब दूसरी पूर्व पत्नी एक्ट्रेस कल्कडि़ केकलां ने भी अनुराग के पक्ष में आवाज उठाई है। कल्कडि़ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा- सोशल मीडिया सर्कस को अपने तक आने मत देना, तुमने महिलाओं के लिए अपने स्क्रप्ट्सि में लड़ाई लड़ी है, तुमने अपने काम में उनकी अखंडता का बचाव किया है। मैं इस बात की गवाह हूं, पर्सनल हो चाहे प्रोफेशनल स्पेस हो तुमने मुझे हमेशा बराबर की नजरों से देखा है। तुम मेरे लिए तलाक के बाद भी खड़े हुए और हमारी मुलाकात से पहले भी जब मुझे काम के माहौल में डर लगता था तुमने मेरा साथ दिया है। ये समय जहां हर कोई एक-दूसरे पर गाली गलौच कर रहे हैं, झूठे दावे कर रहे हैं, यह खतरनाक है और अच्छा नहीं है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version