कानपुर. राह चलते कानों में ईयरफोन लगाकर चलना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है और आए दिन इसकी वजह से एक्सीडेंट की खबरें आती रहती हैं. बावजूद इसके लोग ईयरफोन का प्रयोग राह चलते कर रहे हैं. अब ऐसा ही एक मामला कानपुर जिले से आया है. जहां ईयरफोन दो मजदूरों के लिए जानलेवा साबित हो गया. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह कानपुर में बनी रेलवे स्टेशन के पास प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि दुर्घटना के समय मजदूर कानों में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना गौरीगंज थाना क्षेत्र में हुई. जहां सीतापुर जिले के प्रमोद यादव (28) और लखीमपुर के रोहित विश्वकर्मा (24) की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. दोनों गौरीगंज के आंधी गांव में निर्माणाधीन अनाज गोदाम में टिन शेड लगाने जा रहे थे. इसी दौरान ट्रेन आ गई. क्षेत्राधिकारी (गौरीगंज) अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version