नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन महीने से भी ज्यादा वक्त हो गया है लेकिन अभी तक तीनों एजेंसियों में से कोई भी इस मर्डर / सुसाइड की गुत्थी को सुलझाने में सफल नहीं हो पाई हैं। हाल ही में सुशांत के बचे हुए विसरा की जांच कर रही एम्स की टीम को को एक्टर के विसरा से कुछ केमिकल के ट्रेसेज मिले हैं लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहना संभव होगा। हालांकि विसरा रिपोर्ट की जांच कर रही एम्स की टीम ने सुशांत के शरीर के कुछ हिस्सों को सीज कर लिया है। उनके नाम ये हैं–
पेट का हिस्सा
खाने के साथ छोटी आंत का हिस्सा
1/3 लिवर का हिस्सा
गॉलब्लैडर का हिस्सा
1/2 दोनों तरफ की किडनी
10 रूरु खून
स्कैल्प हेयर
अभी खड़ें हैं कई सवाल
सुशांत की विसरा रिपोर्ट की जांच कर रही टीम को जो केमिकल के ट्रेसेज मिले हैं उसके बाद ये सवाल उठे हैं कि क्या इसका एक्टर की मौत से कोई कनेक्शन हैं या नहीं ? आपको बता दें कि अभी तक सुशांत के विसरा रिपोर्ट की जांच कर रही एम्स की टीम की जांच खत्म नहीं हुई है। इसी कारण इस सप्ताह होने वाली मेडिकल बोर्ड की मीटिंग को अगले हफ्ते तक टाल दिया गया है।
Previous Articleछत्तीसगढ़ राज्य में 11 अधिकारियों का तबादला, देखें सूची
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
