कांकेर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने नक्सल मामलों की जांच के तहत कई ठिकानों पर छापा मारा है। इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय पत्रकार के निवास पर भी छापेमारी की गई है। पुलिस और NIA की संयुक्त टीम ने जिले में 4 अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई की, जिससे मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद की जा रही है।भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या से जुड़ी छानबीनभाजपा नेता रतन दुबे की हत्या की जांच के सिलसिले में NIA की टीम ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में पहले भी छापेमारी की थी। कांकेर जिले के सुदूर गांवों मुजालगोंडी, कलमुचे, आमाबेड़ा और जिवलामारी में भी एनआईए ने दबिश दी थी। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 39,100 रुपये नकद बरामद हुए थे।नक्सल मामलों में लगातार हो रही है छापेमारीNIA की टीम ने हाल ही में बस्तर संभाग में भी कई स्थानों पर छापेमारी की थी। वर्तमान छापेमारी भी उसी कड़ी का हिस्सा है, जो भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या से संबंधित नक्सली साजिश की जांच के लिए की जा रही है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि इन कार्रवाइयों से मामले में नए सुराग हाथ लग सकते हैं।
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की छापेमारी, पत्रकार के घर पर भी दबिश
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

