बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में श्रम विभाग द्वारा ग्राम लाहोद के 3 बच्चें सहित कुल 8 बंधक मजदूरों को कर्नाटक से सकुशल घर वापसी करायी गई है। जिसमें 5 पुरुष एवं 3 महिला,बच्चो में 2 लड़का एवं 1 लड़की शामिल है। इस दौरान कलेक्टर ने आज श्रमिक बंधुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल का जायजा लिया। सोनी को बधाई देते हुए लालच बचने का सलाह दिया साथ ही स्थानीय स्तर पर बहुत से रोजगार के अवसर उपलब्ध होते है।

अतः अनजान जगहो में जाने से अच्छा स्थानीय स्तर में ही रोजगार का कार्य किया जाए। आए मजदूर तोरण बंजारे ने बताया की हमें गन्ना कटाई मजदूर के नाम से लवन के पहचान वाले तेजराम पात्रे के द्वारा 10 सितम्बर को नागपुर गए, वहां सप्ताहभर काम करने के बाद 17 सितम्बर को एक अन्य ठेकेदार के द्वारा कर्नाटक राज्य मंडिया जिले के अंतर्गत ग्राम कोपल्लू में गन्ना कटाई हेतु कार्य करने लगे।

मालिक द्वारा न ही रहने, खाने एवं पानी पीने की भी व्यवस्था नहीं कराई गई साथ ही मजदूरी से अधिक अतिरिक्त कार्य कराई जा रही थी। जिससे हम लोगों को बड़ी ही तकलीफ हो रही थी। हमने घर वापसी करना चाहा तो उनके द्वारा न ही हमें आने देते थे एवं बंधक बनाकर ही मजदूरी का कार्य कराते थे। बाद में हमने सोशल मीडिया के द्वारा अपनी पीड़ा साझा किए जिससे आज हम सकुशल घर वापसी हुई है। श्रम विभाग की ओर से सह श्रम निरीक्षक अभय दुबे, कोमल सिंह मरावी मजदूरों से संपर्क कर उन्हे सकुशल लाने हेतु कर्नाटक पहंुचे थे।

सकुशल वापसी पर सभी मजदूरों ने कलेक्टर बलौदाबाजार- भाटापारा एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। बंधक मजदूरों में तोरण बंजारे, रोहित डहरिया,चुम्मन लाल बंजारे, धनजय बंजारे, गजेंद्र कुमार घृतलहरे,सोनी घृतलहरे, मंजू बंजारे, सविता डहरिया, बच्चों में विद्या बंजारे,अधिराज,अमित  शामिल है।इस मौके पर जिला श्रम पदाधिकारी सूरज कुमार, श्रम निरीक्षक शशिकला साहू, सह श्रम निरीक्षक अभय दुबे, कोमल सिंह मरावी एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर गीतांजलि सिन्हा उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version