शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में दिनांक 30 सितंबर 2024 को 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक एवं पश्चिम भारत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ एससीईआरटी से संयुक्त संचालक श्री जे. पी. रथ, प्राध्यापक श्री के. के. शुक्ला ,श्री देवांगन जी (एससीईआरटी) एवम श्री महंत (रायगढ़) के करकमलों द्वारा हुआ। प्रदर्शनी में रायपुर संभाग के चार जिलों – गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, और बलौदा बाजार- भाटापारा से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। कुल 15 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी विज्ञान संबंधी समझ और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम संरक्षक एवम महाविद्यालय प्राचार्य श्री आलोक शर्मा द्वारा महाविद्यालय की गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया, तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दैनिक जीवन में आत्मसात करने का आह्वान उन्होंने छात्रों से किया । इसके पश्चात, श्री जे. पी. रथ ने इस प्रदर्शनी एवम विज्ञान की सार्थकता पर चर्चा की ,तथा श्री महंत जी ने भी विज्ञान के माध्यम से सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। निर्णायकों द्वारा समस्त मॉडल, संगोष्ठी, विज्ञान नाटिका आदि सभी विधाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ए .वर्मा एवम डॉ. डी. के. बोदले द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन डॉ. एम. विजयलक्ष्मी द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त वरिष्ठ प्राध्यापक ,सहायक प्राध्यापक एवम समस्त आचार्यगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शानदार एवम सफल आयोजन हुआ जिसमें हमारे बाल वैज्ञानिकों एवम उनके शिक्षकों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की गई । आगामी राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अंबिकापुर में प्रस्तावित है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version