चंडीगढ़: हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर देशभर में एक रोमांच नजर आ रहा है। सभी जानना चाहते हैं कि इस बार राज्य के विधानसभा चुनावों में किस पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिलेगा और कौन सी पार्टी पीछे रहेगी। चुनाव के नतीजे तो 8 अक्टूबर को आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले एक्सिस-माय इंडिया के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं।
एक्सिस-माय इंडिया के एक्जिट पोल में कांग्रेस को कितनी सीटें?
एक्सिस-माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 59 सीटें मिल सकती हैं। हरियाणा के गुरुग्राम क्षेत्र में कांग्रेस को 11 में से 5, फरीदाबाद क्षेत्र में 12 में से 9, करनाल क्षेत्र में 13 में से 8, रोहतक क्षेत्र में 20 में से 13, हिसार क्षेत्र में 20 में से 13 और अम्बाला क्षेत्र में 14 में से 11 सीट पर बढ़त मिलती हुई दिख रही है। हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में बीजेपी की बुरी हार मानी जा रही है, जबकि शहरी इलाकों में कांग्रेस को 38 प्रतिशत वोट मिले हैं। हरियाणा में 44 प्रतिशत पुरुषों ने कांग्रेस को पसंद किया है, जबकि 42 प्रतिशत महिलाओं ने कांग्रेस को पसंद दिया है। यहां कांग्रेस को जाटों, दलितों और मुसलमानों का वोट मिला है। हरियाणा में 67 प्रतिशत जाटों ने कांग्रेस को वोट दिया है। हरियाणा के 53 प्रतिशत किसानों ने कांग्रेस को वोट दिया है। इसके अलावा हरियाणा के 47 प्रतिशत बेरोजगारों ने कांग्रेस को जबकि 40 प्रतिशत मजदूरों ने कांग्रेस को वोट किया है।
किस पार्टी को कितनी सीटें?
गुरुग्राम क्षेत्र की 11 सीटों में से 5 बीजेपी, 5 कांग्रेस और एक इनेलो
फरीदाबाद क्षेत्र की 12 सीटों में से 3 बीजेपी और 9 कांग्रेस
करनाल क्षेत्र की 13 सीटों में से 5 बीजेपी और 8 कांग्रेस
रोहतक क्षेत्र की 20 सीटों में से 4 बीजेपी, 13 कांग्रेस और तीन पर अन्य उम्मीदवार
हिसार क्षेत्र की 20 सीटों में से 4 बीजेपी, 13 कांग्रेस, 1 इनेलो और दो पर अन्य उम्मीदवार
अम्बाला क्षेत्र की 14 सीटों में से 2 बीजेपी, 11 कांग्रेस और एक अन्य उम्मीदवार
इस तरह से पूरे हरियाणा के कुल 90 विधानसभा सीटों की बात करें तो यहां बीजेपी 23, कांग्रेस 59, इनेलो 2 और अन्य उम्मीदवारों को 6 सीटों पर जीत मिल सकती है। एक्सिस-माय इंडिया के एक्जिट पोल के प्रेडिक्शन के अनुसार बीजेपी 18-28 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस 53-65 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं इनेलो-बसपा के गठबंधन को 1-5 सीटें, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 3-8 सीटों पर जीत मिल सकती है।
8 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
बता दें कि हरियाणा में आज 5 अक्टूबर को ही सभी 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। अब इस वोटिंग के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 1,031 उम्मीदवार 90 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 101 महिलाएं भी हैं। इन उम्मीदवारों में 464 निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, आप, इनेलो-बसपा गठबंधन और जेजेपी-आसपा गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version