रायगढ़ । नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रायगढ़ के पूर्व महापौर और कांग्रेस के दिग्गज नेता जेठूराम मनहर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। जेठूराम मनहर रायगढ़ के पहले महापौर रहे हैं। वे दो बार पार्षद और एक बार महापौर रहे हैं। जेठू राम मनहर की रायगढ़ की राजनीति में अहम भूमिका रही है और उनके इस कदम से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण बताए हैं। लेकिन, स्थानीय राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि, उनका यह निर्णय सिर्फ व्यक्तिगत नहीं है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मनहर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

बीजेपी में शामिल होने के लगाए जा रहे कयास
भाजपा में उनके प्रवेश से शहर की राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है। सभी की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि, जेठूराम मनहर भविष्य में किस राजनीतिक दिशा में आगे बढ़ेंगे। उनके इस्तीफे से रायगढ़ की राजनीति में भूचाल आ गया है। अगर वे भाजपा में शामिल होते हैं, तो यह कांग्रेस के लिए एक और बड़ा झटका हो सकता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version