नई दिल्ली. हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद ‘आप’ आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए बड़ा ऐलान किया है. ‘आप’ की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा,’हम दिल्ली (विधानसभा) चुनाव अकेले लड़ेंगे. एक तरफ ओवर कॉन्फिडेंट कांग्रेस है तो दूसरी तरफ अहंकारी भाजपा है. हमने पिछले 10 सालों में दिल्ली में जो किया है, उसके आधार पर हम चुनाव लड़ेंगे.’
बता दें कि हरियाणा चुनाव से पहले भी यह कयास लगाए जाते रहे कि राज्य में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अंत में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा. बताया गया कि दोनों पार्टियों में सीट शेयरिंग को लेकर सहमति नहीं बन सकी और इसका नतीजा यह हुआ कि हरियाणा में बीजेपी ने तीसरी बार चुनाव जीतने में कामयाब रही.
हरियाणा के नतीजों को देखते हुये ही अब आम आदमी पार्टी (आप) सहित कई विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं. हाल ही में हरियाणा के नतीजों पर संजय राऊत का भी बयान आया था. उन्होंने कहा था कि हरियाणा में कांग्रेस ओवर कॉन्फिडेंट हो गई थी. कांग्रेस को गठबंधन साझेदारों को शामिल करना चाहिए था. बीजेपी ने बेहतरीन चुनाव लड़ा और हारी हुई बाजी जीत ली.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version