सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब 20 लोगों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना एसडीआरएफ (SDRF) को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद 18 लोगों का रेस्क्यू किया, लेकिन अब भी दो बच्चे लापता हैं। 6 साल और 2 साल के मासूम बच्चों की तलाश में लगातार प्रयास जारी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बैलाचुआ से सलिहाभांठा, मोहगांव के पास यह हादसा हुआ। एक ही परिवार के 20 लोग जगराता कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, जब ड्राइवर के नशे में होने के कारण पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और रेस्क्यू टीम को सूचना दी।
एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर 18 लोगों को नहर से बाहर निकाला, लेकिन 12 घंटे बीत जाने के बाद भी दो मासूम बच्चे लापता हैं। गोताखोरों की टीम भी मौके पर मौजूद है और बच्चों की तलाश में लगी हुई है।
हादसे के बाद नगरदा पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप का ड्राइवर नशे में था, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version