रायपुर। राजधानी के मठपुरैना स्थित बिजली विभाग के सब स्टेशन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां खंभे पर चढ़कर मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से एक लाइनमैन की मौत हो गई. यह ममला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मठ पुरैना स्थित एसटीएम वन का लाइनमैन दिलीप जघेल जो ग्राम परसदा का निवासी था. वह 33/11 केवी सब स्टेशन में मरम्मत का काम कर रहा था. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगने से उसके दोनों हाथ झुलस गए और नीचे गिरने से सिर में गंभीर चोट लग गई. आनन-फानन में बिजली सब स्टेशन के स्टाफ ने घायल कर्मी को कालड़ा नर्सिंग होम, पचपेड़ी नाका में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान शाम करीब 7:30 बजे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना टिकरापारा थाने में दी गई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version