कोरबा। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए आज से नगरीय निकाय क्षेत्रों सहित चिन्हांकित 33 ग्राम पंचायतों में सख्त लॉकडाउन लागू हो गया है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी जिला दण्डाधिकारी श्रीमती किरण कौशल ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सौंपी है। आज सुबह लॉकडाउन के पहले दिन कलेक्टर श्रीमती कौशल जिले के पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा के साथ स्वयं शहर की सड़कों पर निकलीं। दोनों अधिकारियों ने कोविड वायरस के संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए जिले में लागू धारा 144 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने शहर की सड़कों पर निकले इक्का-दुक्का लोगों को अपने घरों में रहने की हिदायत दी। दोनों अधिकारियों ने लोगों को रोककर घरों से बाहर निकलने का कारण पूछा और कोरोना से बचाव के लिए घर में ही सुरक्षित रहने की सलाह दी। इस दौरान कुछ जगहों पर पुलिस और प्रशासन के कार्यपालिक दण्डाधिकारियों ने बेवजह बिना काम के बाईकों पर सवार होकर सड़कों पर घूम रहे लोगों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही भी की।
Previous Articleड्रग्स केस : दो टीवी कलाकारों के घर एनसीबी की रेड
Next Article कोरोना को हराने हर दिन नये उपाय
