रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के कारण ओपन स्कूल ने तीसरी मुख्य परीक्षा की तारीखें बदल दी हैं। 10 वीं और 12 वीं की परिक्षाएं 11 नवंबर से नहीं बल्कि 14 नवंबर से शुरू होंगी। पहले 12 वीं की परीक्षा 11 नवंबर को और दसवीं की परीक्षा 13 नवंबर से होने वाली थी।
रायपुर दक्षिण उप चुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके दूसरे दिन से परीक्षाएं शुरू होंगी। ओपन स्कूल परीक्षा की तिथि पहले ही घोषित हो गई थी जबकि, उप चुनाव की तिथि बाद में घोषित हुई। 11 नवंबर से परीक्षाएं प्रारंभ होने वाली थी।
ओपन स्कूल के लिए अवसर परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी। इससे पहले 2014 में ओपन स्कूल की परीक्षा साल में तीन बार हुई थी, लेकिन तब दो परीक्षा अवसर के रूप में थी। यानी इस परीक्षा में केवल वही छात्र शामिल हुए थे जो फेल हुए थे।
पहली बार साल में ओपन स्कूल की तीनों परीक्षा मुख्य परीक्षा के रूप में हो रही है। परीक्षा का समय प्रात: 8.30 बजे से 11. 45 बजे तक निर्धारित है। इस दौरान यदि शासन कोई अवकाश या स्थानीय अवकाश घोषित करती है तो भी परीक्षाएं यथावत संचालित होंगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version