नारायणपुर । जिले के अबूझमाड़ के मोहंदी छेत्र के ग्राम कोडलियर में नक्सल आपरेशन से लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में ITBP के दो जवान शहीद हो गए। घायलों को लेने के लिए सेना का हेलीकाप्टर रवाना किया गया था। जिसके बाद उन्हें आनन- फानन में अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई है। वहीं बस्तर फाइटर के अरविन्द सर्फे और आरक्षक अनिल कुंजाम का अस्पताल में इलाज जारी है।

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नारायणपुर जिले के ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आईटीबीपी के 2 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। ब्लास्ट में 2 पुलिस जवानों के घायल होने की भी दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

इस मामले को लेकर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि, नक्सल ऑपरेशन से सर्चिंग कर लौट रहे थे। इसी बीच टीम पर नक्सलियों ने LED ब्लास्ट दिया और ITBP के 2 जवान और बस्तर फाइटर्स के 2 जवान घायल हो गए हैं। शहीद जवानों के नाम अमर पंवार महाराष्ट्र के सतारा जिले से वहीं दूसरे का नाम के राजेश कडप्पा आंध्रप्रदेश निवासी बताया गया है। दोनो जवान ITBP 53 बटालियन से थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version