बेंगलुरु के कैब ड्राइवरों की अजीब हरकतों से तो आप बखूबी वाकिफ होंगे, आए दिन कुछ न कुछ यूनिक बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर और कैब चालक करते रहते हैं. लेकिन इस बार एक मजेदार मामला हैदराबाद से आया है, जहां प्रेमी जोड़ों के कैब में रोमांस से परेशान होकर एक कैब ड्राइवर ने अपनी कैब में ही एक चेतावनी फॉर्म चिपका दिया, जिसमें साफ शब्दों में प्रेमी जोड़ों को दूरी बनाए रखने और रोमांस न करने की सलाह दी गई है. साथ ही बहुत कुछ कहा गया है जो आपको वायरल हो रही पोस्ट में देखने को मिलेगा. आइए आपको बताते हैं इस मजेदार किस्से के बारे में.
हैदराबाद में एक कैब ड्राइवर ने पैसेंजर्स को एक अलग तरह से चेतावनी दी है जो अब इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. कैब ड्राइवर ने अपनी कैब में एक नोट चस्पा किया हुआ है जिसमें यात्रियों को “शांत रहने” और एक दूसरे से जरूरी दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है. यह नोट खास तौर पर कपल्स को ध्यान में रखकर लिखा गया है. इसमें लिखा है, “चेतावनी!! रोमांस न करें. यह कैब है, आपका प्राइवेट प्लेस या फिर OYO नहीं… इसलिए कृपया दूरी बनाए रखें और खामोश रहें.” इस मैसेज ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच गुस्सा और हंसी दोनों पैदा कर दी है.
यह कोई OYO या प्राइवेट प्लेस नहीं है
यह मजेदार चेतावनी बेंगलुरु में एक और वायरल घटना के बाद आई है , जहां एक कैब ड्राइवर के पैसेंजर के लिए साफ शब्दों में नियम लिखे थे जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई थी. हाल ही में एक राइड बुक करने वाले यूजर ने पोस्ट शेयर की थी, जिसमें ड्राइवर की सीट के पीछे फ्रेम किए गए एक मैसेज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था, जहां कैब ड्राइवर ने पैसेंजर को धमकी भरे अंदाज में चेताया था कि गाड़ी चलाते वक्त मुफ्त की सलाह न दें, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा था.(abplive.com)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version