रायगढ़। रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग में तेज रफ़्तार स्कार्पियो सीजी 15 डी एन 1588 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरकर गढ्ढे में पलट गई। बताया जा रहा है सड़क के किनारे साइड सोल्डर नही बनाया गया था, जिससे वाहन सामने से आ रही वाहन को पासिंग देते समय सड़क से उतर गई। यह हादसा इतना भयानक था कि वाहन दो बार पलट गई। दुर्घटना की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर आए और राहत बचाव कार्य मे जुटते हुए तत्काल डायल 112 तथा धरमजयगढ़ थाना प्रभारी को इसकी सूचना दिए। इस हादसे में वाहन में सवार 8 लोग जख्मी हो गए जिन्हें धरमजयगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से 3 की स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version