जयपुर. राजस्थान के सिरोही जिले में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. इसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. यह हादसा कार का टायर फटने की वजह से हुआ. टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. यह हादसा सिरोही जिले के ब्यावर-पिंडवाड़ा हाइवे पर हुआ. यहां एक परिवार कार से जोधपुर की ओर जा रहा था. पुलिस के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में थी, इसी दौरान उसका टायर फट गया, जिसकी वजह से ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद कार कई बार पलटी खाकर सड़क के किनारे जा गिरी.
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

