फिलीपींस में भीषण बाढ़ और भयानक भूस्खलन ने बड़ी तबाही मचा दी है। जानकारी के अनुसार फिलिस्तीन में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘ट्रामी’ के कारण लोगों को भीषण बाढ़ और भूस्खलन का सामना करना पड़ा है। इस कारण कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग लापता हो गए हैं। फिलीपींस के राष्ट्रपति ने शनिवार को बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण कई क्षेत्रों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिसके कारण लोग वहां फंस गए हैं। राहत और बचाव एजेंसियां उन तक पहुंचने का पूरा प्रयास कर रही हैं।
फिलीपींस के प्रभावित इलाकों में पुलिस, अग्निशमन और अन्य आपातकालीन कर्मी राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने तूफान ‘ट्रामी’ के कारण मनीला के दक्षिण-पूर्व में बुरी तरह प्रभावित हुए क्षेत्र का शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि तूफान के कारण असामान्य रूप से भारी बारिश हुई और कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां मात्र 24 घंटों में इतनी बारिश हो गई जो एक से दो महीने में होती है। सरकारी एजेंसी ने बताया कि उष्णकटिबंधीय तूफान ‘ट्रामी’ से जुड़ी घटनाओं में 50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version