नव पदस्थ जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल ने सोमवार को नया रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया । डॉ मित्तल को प्रभारी आयुक्त एवं संचालक अजय अग्रवाल ने कार्यभार सौंपा एवं उनका स्वागत किया । इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे । उल्लेखनीय है कि डॉ रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे हाल ही में जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे । डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है । वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं। डॉ रवि मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस किया और फिर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आये ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version