छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को सभी जिला मुख्‍यालयों और प्रमुख शहरों में दीपोत्‍सव मनाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टरों को जारी परिपत्र में कहा है कि नागरिकों से अपने घरों में राज्य स्थापना दिवस को दृष्टिगत रखते हुए दीप प्रज्जवलन करने के लिए अपील करें। इस संबंध में सामान्‍य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि नवंबर को राज्‍य के सभी जिला मुख्‍यालयों और प्रमुख नगरों में दीप प्रज्‍ज्‍वलन किया जाएगा। कलेक्‍टरों को जारी इस पत्र में कहा गया है कि राज्‍योत्‍सव के अवसर पर सभी नागरिकों से अपने घरों में दीप प्रज्‍ज्‍वलित करने का आग्रह करने की भी बात कही गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version