मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व में राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने हेतु क्रेडा द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है। राज्य के हर क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण हेतु प्राथमिकता के आधार पर ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग हेतु क्रेडा द्वारा तीव्रता से परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। चिकित्सा के क्षेत्र में जिला चिकित्सालयों को मॉडल ऊर्जा दक्ष चिकित्सालयों में विकसित करने की दिशा में वर्ष 2024-25 हेतु जशपुर जिला चिकित्सालय को क्रेडा द्वारा ऊर्जा दक्ष चिकित्सालय में विकसित किया जा रहा है। इस वर्ष हेतु जशपुर जिला चिकित्सालय को प्रथम ऊर्जा दक्ष चिकित्सालय में विकसित किया जावेगा। क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा के मार्गदर्शन में जशपुर जिला चिकित्सालय का प्राथमिक ऊर्जा अंकेक्षण कर साधारण व अधिक विद्युत खपत वाले उपकरणों जैसेः-ए.सी., पंखा, ट्यूब लाईट, स्ट्रीट लाईट, पम्प इत्यादि उपकरणों को ऊर्जा दक्ष उपकरणों से क्रेडा द्वारा प्रतिस्थापित किया जावेगा।
इस परियोजना से जिला चिकित्सालय की ना केवल ऊर्जा की बचत होगी बल्कि बिजली बिल के भार में भी कमी आयेगी। यह परियोजना अन्य चिकित्सालय को भी ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग हेतु प्रेरित करेगा। यह परियोजना ऊर्जा दक्षता ब्यूरों, भारत सरकार के सहयोग से क्रियान्वित किया जावेगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version