दूर्गूकोंदल। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपीएस ने पूरे प्रदेश में पेंशन फार पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत 21 सितम्बर से किया है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि यह अभियान 10 अक्टुबर तक चलेगा। इसी तारतम्य में दूर्गूकोंदल के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पोस्टकार्ड अभियान में सहयोग किया है। स्वास्थ्य विभाग के पेंशन विहीन कर्मचारी रचना गोटा ने कहा कि प्रांतीय उपाध्यक्ष सरिता सिंह के नेतृत्व में पूरे स्वास्थ्य विभाग में पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोड़ेकुर्से सेक्टर में सभी स्वास्थ्य संयोजक एनएनएम नर्सो द्वारा तथा लेब टेक्नोलॉजीस्टों द्वारा मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को पुरानी पेंशन बहाली के लिए पोस्टकार्ड भेजा। जितेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि लोहत्तर सेक्टर में भी सभी कर्मचारियों द्वारा पोस्टकार्ड अभियान में हिस्सा लिया गया है। इस पोस्टकार्ड अभियान में स्वास्थ्य कर्मचारी राजेश गुरु परसू नेताम संतोषी बघेल लेब टेक्नोलॉजीस्ट प्रदीप वर्मा पुरषोत्तम कोटपरिया तथा अन्य कर्मचारी इवन नेताम मालती पोटाई कविता पिस्दा सुरेन्द्र नेताम रंजिता शोरी भारत राना ममता प्रधान नुतन गावड़े संजय नेताम दुलेश मरकाम विश्वासा भेडिया नोहरसिंह कोडोपी राधेश्याम कांगे अजय पटेल हरिश हिडको संजीव सिदार पुरन ठाकुर राजेन्द्र जैन ने पोस्टकार्ड अभियान में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस के प्रदेश मिडिया प्रभारी डिलेश्वर साव ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विजय बंधु के नेतृत्व में पुरे देश के निजीकरण भारत छोड़ो अभियान चलाया जाएगा तथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक ट्विटर पर निजीकरण भारत छोडो़ के हैशटैग के साथ पुरे देश में ट्विटर अभियान छेड़ा जाएगा

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version