रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम का मिजाज बदल चुका है। दीपावली के साथ सर्दी में भी दस्तक दे दी है। रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ पर 20 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। सुबह हल्का कोहरा भी नजर आया। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन हो रहा है, जिसके कारण प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है । वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ रहने की सम्भावना है। यानी साफ है कि बिलासपुर संभाग में वर्षा की कोई संभावना फिलहाल नहीं है।
मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से अभी भी पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है। जिस वजह से रात के तापमान में गिरावट आई है वही दिन का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है। दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर होने से स्वास्थ्य पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में बदलते मौसम में छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
सर्दी का मौसम स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी लाभदायक भी होता है। यही कारण है कि ठंड बढ़ने के साथ खेल मैदाने में खिलाड़ियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। दिवाली के बाद अब लोग टहलने भी निकलने लगे हैं। शनिवार की सुबह कई खेल मैदान में लोग टहलते नजर आए।
अच्छी लगेगी अब सुबह की धूप
मौसम विज्ञानों का यह भी कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। सुबह की धूप अच्छी लगने लगेगी। सूर्य की किरणों से आस की बूंदे चमकने लगेगी। सभी को यह मौसम खूब भाएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version