नई दिल्ली। साल 2020 बॉलीवुड के कई ऐसे लोगों को हमसे छीन रहा है जिनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती है। आज बॉलीवुड के जाने माने गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का कोरोना से निधन हो गया। उनके निधन के बाद से ही देश में उनके फैंस शोक में और स्तंब्ध हो गए हैं। पीएम मोदी ने भी एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन पर शोक जाहिर करते हुए ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि एसपी बालासुब्रमण्यम के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के साथ हमारी सांस्कृतिक क्षेत्र को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। भारत भर में उनकी मधुर आवाज और संगीत ने दशकों तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। आज दु: ख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हूं।
