पुणे मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ी दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में 18 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें 10 की हालत चिंताजनक है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां सड़क के किनारे खड़े हुए एक ट्रक पर पीछे से आने वाली ट्रैवेल्स बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना की वजह से बस में सवार 38 यात्रियों में से 18 यात्री घायल हुए हैं जिनमें 10 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। यह दुर्घटना आज सुबह करीब 5 बजे के समय हुई, जब पुणे से मुंबई की दिशा में बालू मामा नामक ट्रैवेल्स कंपनी की बस यात्रियों को लेकर मुंबई रही थी। तभी खंडाला के करीबी बोरघाट में सड़क के किनारे खड़े हुए ट्रक को इस बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ढलान की वजह से ट्रैवेल्स बस की रफ़्तार काफी ज्यादा थी, जिसके चलते बस में सवार 18 यात्री इस दुर्घटना का शिकार हुए, जिसमें से 8 यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
What's Hot
बस ने खड़े ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, 18 यात्री घायल, 10 की हालत चिंताजनक
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

