पंजाब के फिरोजपुर जिले में शादी का एक कार्यक्रम चल रहा था. दुल्हन की विदाई होने वाली थी. उसी समय किसी ने फायर कर दिया. बंदूक की गोली दुल्हन के माथे से छूते हुए निकल गई, जिसमें वो भीर रूप से घायल हो गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
फिरोजपुर के खाई खेमे गांव में शादी के कार्यक्रम की आखिरी रस्म बची रह गई थी. जब दुल्हन का समय आया तो किसी ने फायर कर दिया, जिसकी गोली दुल्हन के माथे से छूते हुए निकल गई. दुल्हन बुरी तरह जख्मी हो गई और उसे तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि लड़की की शादी थी और जब वहां से विदाई होने लगी, तो किसी ने गोली चला दी क्योंकि गोली लड़की को लग गई और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इसलिए हम जांच कर रहे हैं कि गोली किसने चलाई थी. वहीं इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि लड़की के सिर पर गोली लगी है अभी हालत नाजुक बनी हुई है.
BREAKING NEWS विदाई के समय फायरिंग… दुल्हन के सिर में लगी गोली… अस्पताल में भर्ती…
Previous Articleभारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के दीवाली मिलन में धारा 49 को विलोपित करने सहित अनेक मामलों पर चर्चा की गई
Next Article 5 हजार तक बढ़ाई जाएगी इस योजना की सहायता राशि…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

