नई दिल्ली। ड्रग केस को लेकर आज एनसीबी दफ्तर पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का पूछताछ के दौरान एक बड़ा कबूलनामा सामने आया है। दीपिका पादुकोण ने एनसीबी के सामने कबूला कि वो ड्रग चैट उनकी ही है और इस चैट में जो भी लिखा हुआ है वो सब उन्होंने ही लिखा है। दीपिका की मैनेजर भी पहुंची, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले में शनिवार को बयान दर्ज कराने के लिये अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के दक्षिण मुंबई में एनसीबी दफ्तर पहुंचने के कुछ देर बाद उनकी प्रबंधक करिश्मा प्रकाश भी पूछताछ के लिये वहां पहुंचीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनसीबी ने शुक्रवार को प्रकाश से लगभग सात घंटे तक पूछताछ की थी।अधिकारी ने कहा कि प्रकाश सुबह 11 बजे से कुछ देर पहले एनसीबी दफ्तर पहुंचीं। दीपिका सुबह करीब नौ बजकर 50 मिनट पर वहां पहुंची थीं।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
