रोजाना बादाम खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन ज्यादा बादाम खाने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। जानिए एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए? बादाम खाने का सही समय और तरीका क्या है?
बादाम शरीर के लिए हेल्दी नट्स में शामिल है। लोग आज भी सेहत बनाने के लिए काजू बादाम खाने की सलाह देते हैं। पहले काजू बादाम खाना या दूसरे मेवा खाना आम लोगों को बस की बात नहीं थी। तब न तो लोगों के पास इतना पैसा हुआ करता था और न ही इन चीजों की पैदावार ज्यादा होती थी। लेकिन अब मिडिल क्लास में सबसे ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खाए जाने का चलन बढ़ गया है। लोग सर्दियों में खासतौर से काजू बादाम खाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर पावरहाउस बादाम शरीर को फिट रखने और कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है, लेकिन बादाम का ज्यादा सेवन कई बार नुकसान भी कर सकता है। जानिए ज्यादा बादान खाने से क्या नुकसान होता है और 1 दिन में कितने बादाम खाने चाहिए?
बादाम खाने के नुकसान
एलर्जी- अगर आपको किसी तरह की कोई एलर्जी है तो आपको किसी भी नट्स का सेवन सोच समझकर करना चाहिए। जिन्हें अखरोट से एलर्जी है उन्हें बादाम खाने से भी बचना चाहिए। एलर्जी के लक्षण गले में दर्द, मुंह में कैविटी में खुजली, सूजे हुए होंठ या जीभ और गाल में सूजन महसूस होना हो सकते हैं।
वजन बढ़ना- जो लोग बहुत ज्यादा मात्रा में बादाम खाते हैं उनका वजन कम होने की बजाय बढ़ सकता है। क्योंकि बादाम में कैलोरी भी होती है। करीब 1 औंस बादाम में 160 कैलोरी होती है। इसलिए वजन घटाने के लिए सीमित मात्रा में ही बादाम का सेवन करें।
कब्ज- बादाम में फाइबर काफी ज्यादा होता है जो आंतों के स्वस्थ बनाए रखने और गट हेल्थ में सुधार लाने में मदद करता है। लेकिन ज्यादा बादाम खाने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। कई बार बहुत अधिक बादाम खाने से कब्ज हो सकती है।
किडनी स्टोन- अगर आपको किडनी में स्टोन है तो आपको ज्यादा बादाम खाने से बचना चाहिए। बादाम में ऑक्सालेट की मात्रा अधिक पाई जाती है जिससे किडनी में स्टोन होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
गैस और जलन- जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी) की समस्या रहती है उन्हें बादाम कम मात्रा में ही खाना चाहिए। ज्यादा बादाम खाने से सीने में जलन और गैस एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
खून बहना- बादाम में विटामिन ई की मात्रा काफी अधिक होती है। विटामिन ई खून को जमने से रोकता है। ऐसे में ज्यादा बादाम खाने से रक्त के जमने का काम रुक सकता है। इससे तेज खून बहने और खून न रुकने की समस्या हो सकती है।
1 दिन में कितने बादाम खाने चाहिए?
स्वस्थ रहने के लिए आपको 1 दिन में करीब 5-6 बादाम जरूर खाने चाहिए। जो लोग इंटेंस वर्कआउट करते हैं वो 8-10 बादाम भी खा सकते हैं। बादाम को हमेशा पानी में भिगोकर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। सुबह खाली पेट बादाम खाना फायदेमंद माना जाता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version