इंग्लैंड के डेवोन की रहने वाली महिला को एक दुर्लभ और अजीब बीमारी है. इस कारण वह खुद को अकेले बेडरूम में केबल लॉक लगा कर बंद कर लेती है. फिर सोती है. महिला का कहना है कि उनके पति को इससे कोई आपत्ति नहीं है और वे इस बात पर सहमत हो गए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वह ‘रात में सो जाने के बाद एक बिल्कुल अलग व्यक्तित्व अपना लेती है.’
वह एक खुशहाल विवाहित मां है और एक दुर्लभ नींद की बीमारी से पीड़ित है. जब वह दोस्तों के साथ रहती है तो उसे रात में अपने कमरे में खुद को अच्छी तरह से बंद करना पड़ता है. ताकि, वो किसी कीमत पर बाहर नहीं निकल सके. महिला का कहना है कि वह ‘रात में सो जाने के बाद एक बिल्कुल अलग कैरेक्टर में आ जाती है.
50 वर्षीय महिला को एक दुर्लभ नींद के विकार का पता चला है. इस वजह से वह सोते समय नींद में अपने पास सो रहे किसी भी शख्स के साथ संबंध बनाने लगती है. उनके पति का कहना है कि जब उसकी पत्नी सो रही होती है तो वह उसके साथ चिपक जाती है और फिर उससे संबंध बनाने की कोशिश करती है.
महिला ने कहा कि अगर वह रात को कहीं और रुकती है तो उसे दरवाजे पर केबल लॉक लगाना पड़ता है. दो बच्चों की मां ने कहा कि अगर मैं किसी दोस्त के घर पर रुकूं और उसके साथी के साथ बिस्तर पर सो जाऊं तो मुझे यकीन है कि मैं कुछ और ही कर बैठूंगी. वैसे भी मैं घर पर ही रहती हूं, इसलिए शुक्र है कि यह कोई मुद्दा नहीं है.
कभी नहीं बनी कोई शर्मनाक स्थिति
महिला ने बताया कि मैं अपने पति के साथ अकेली रहती हूं और वह शिकायत नहीं करते. मेरी बेटियां 25 और 30 साल की हैं और आजकल दोनों मेरे साथ नहीं रहतीं. किसी घटना के बाद मुझे कुछ याद नहीं रहता. इसलिए यह भ्रमित करने वाला हो सकता है. उस वक्त मेरा मुझ पर कोई नियंत्रण नहीं होता. इस वजह से स्थिति शर्मनाक बन सकती है, लेकिन सौभाग्य से ऐसा अक्सर नहीं होता है.
2021 में उसे इस रोग का पता चला
महिला को 2021 में अपने डॉक्टर से मिलने के बाद इस स्थिति का पता चला. कंटेंट क्रिएटर और मॉडल को पहले चिंता थी कि उन्हें न्यूरोलॉजिकल समस्या है, क्योंकि उन्हें नींद में चलने, नींद में बात करने और कभी-कभी बिस्तर से गिरने की समस्या भी होती है.
बाहर रात बिताने पर बरतनी होती है सावधानी
महिला को अगर रात में बाहर रहना पड़ता है तो उन्हें विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है. इसमें बेडरूम के दरवाज़े पर बैरिकेड लगाना भी शामिल है. उसने कहा कि अगर मैं रात को बाहर रहती हूं तो मैं दरवाज़े के हैंडल के चारों ओर केबल लॉक लपेट लेती हूं. फिर मैं अपनी नींद में दरवाज़ा नहीं खोल सकती और किसी और के बेडरूम में नहीं जा सकती.
नींद में मोबाइल से भेज देती है मैसेज
महिला का कहना है कि बेड पर रिश्ते बनाने के अलावा वह नींद में सफाई करने में जुट जाती है.कभी-कभी वह मोबाइल से किसी को टेक्स्ट मैसेज भी भेज देती है. लेकिन अगली सुबह उसे कुछ याद नहीं रहता है. चूंकि यह सुनने में अजीब लगता है.इसलिए वह अक्सर अपनी स्थिति के बारे में किसी को कुछ नहीं बताती और चुप रहती है.(aajtak.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version