सीजनल सब्जियां ऑफ सीजन में कभी भी स्वादिष्ट नहीं लगती हैं। अब आप फूल गोभी को ही ले लीजिए। फूल गोभी ठंड के दिनों में आती है और इसको बनाना भी काफी आसान होता है। यह सब्जी काफी अच्छी बनती है, लेकिन इसके फूलों में कीड़े छिपे होते हैं। ऐसे में इन कीड़ों को हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि यह कीड़े दिखाई नहीं देते हैं हैं और फूल पर चिपके होते हैं। तो वहीं कुछ लोगों को फूल गोभी अच्छे से काटना नहीं आता है, जिसके कारण फूल के टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको फूलगोभी से कीड़े हटाने के कुछ आसान तरीकों और इसे काटने के सही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि फूलगोभी नम वातावरण में जमीन के नीचे उगती है। जिसके वजह से इसमें कीड़े लग जाते हैं। वहीं इसके घने पत्तों और स्टेम्स में कीड़े आसानी से छिप जाते हैं। यह कीड़े फूल के अंदर गहराई तक जा सकते हैं। ऐसे में इन कीड़ों को पहली नजर में पहचानना मुश्किल होता है। फूल गोभी से कीड़ा निकालने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है कि आप इसको नमक के पानी में भिगो दें। नमक का पानी गोभी में छिपे कीड़ों और गंदगी को निकालने में सहायता करता है। सबसे पहले एक बड़े कटोरे में हल्का गुनगुना पानी भर लें और इसमें 2-3 चम्मच नमक डालकर इसको घुलने दें। अब गोभी को बड़े टुकड़े में काटकर इन्हें 15-20 मिनट के लिए पानी में डुबोकर रखें। इसके बाद गोभी को पानी में डालकर धीरे-धीरे घुमाएं और अब गोभी को ठंडे पानी से धो लें, जिससे कि बचा हुआ नमक और कीड़े निकल जाएं। यह उपाय गोभी से कीड़े निकालने के लिए काफी कारगर साबित होगी। क्योंकि नमक कीड़ों को इरिटेट करता है। फूल गोभी से कीड़े निकालने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसको हल्दी के पानी में कुछ देर के लिए डुबो दें। हल्दी जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुणों के लिए जानी जाती है। इसकी तेज महक कीड़ों को निकालने में मदद करती है। सबसे पहले बड़े बर्तन में पानी उबाल लें और गोभी को बड़े-बड़े टुकड़ों में काटकर उसे उबलते हुए पानी में 2-3 मिनट के लिए रखें। गोभी को ब्लांच करने के बाद फौरन इसे बर्फ के ठंडे पानी के कटोरे में डालें, जिससे कि फूल गोभी के पकने की प्रक्रिया खत्म हो जाए। अब पानी को छानकर फूलगोभी को ध्यान से जांच लें, हालांकि ब्लांच करने पर हीट करने की वजह से कीड़े मर जाएंगे या फिर बाहर निकल जाएंगे। इसके बाद आप चाहें तो गोभी को आगे के लिए स्टोर करके रख सकती हैं। क्या आपको भी फूल गोभी का एक-एक फूल अलग करने में मुश्किल का सामना करते हैं। तो आप हमारे बताए गए तरीकों को फॉलो कर एक समान फूल काट लेंगे। सबसे पहले फूल गोभी के बाहरी पत्तों को हटा लें, क्योंकि इनमें ज्यादा कीड़े होते हैं। अब गोभी के निचले हिस्से से मोटी और बड़ी हरी पत्तियां हटाएं। आप चाहें तो इनको हाथों से तोड़कर अलग कर सकते हैं। फूल गोभी के तने का भी उपयोग किया जाता है। अगर आपको इसका तना पसंद नहीं है, तो आप गोभी के डंठल से काटकर अलग कर सकते हैं। अब फूल गोभी को कटिंग बोर्ड पर उल्टा करके रखें और तेज चलने वाली चाकू का इस्तेमाल करें। गोभी को तने से ऊपर से नीचे तक आधा काट लें। अब आधे हिस्से को फिर काटकर चौथाई कर लें। इसके बाद चाकू के बिना फूलों को अलग करना आसान होगा। हाथ से धीरे-धीरे गोभी के फूलों को अलग करें या फिर उनको बीच से काटने के लिए चाकू का इस्तेमाल करें। अगर आप छोटे फूल पसंद करते हैं, तो बड़े फूलों को आधे या चौथाई हिस्से में काट लें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version