महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार को सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी का गठबंधन प्रचंड जीत हासिल करते हुए दिखाई दे रहा है।

महायुति राज्य की 288 में से 200 विधानसीटों से भी ज्यादा पर आगे चल रही है।

वहीं, झारखंड में हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिलती दिखाई दे रही है। विभिन्न राज्यों में विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भी भाजपा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। भाजपा की इस जीत से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गदगद नजर आ रहे हैं।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार की शाम को दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर जाएंगे। शाम में पीएम मोदी महाराष्ट्र में भाजपा+ की जीत और उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भी पार्टी के मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति ने महाविकास अघाड़ी को चारों खाने चित कर दिया है।  भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन महायुति ने 220 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, ऐसे में ये साफ है कि राज्य में महायुति की सरकार बनने वाली है। माना जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर से राज्य के सीएम बन सकते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version