मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक ट्रक चालक ने 15 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया. वहीं, इस दौरान उसके दो साथियों ने किशोरी के पुरुष मित्र को बंधक बना लिया था. पुलिस ने शनिवार शाम को जिला मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर सिलवानी-सागर रोड पर सियारमऊ जंगल में कथित अपराध के सिलसिले में ट्रक चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
सिलवानी के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) अनिल मौर्य ने बताया कि किशोरी और उसका 21 वर्षीय पुरुष मित्र क्षेत्र में वनदेवी मंदिर के दर्शन करने के बाद लौट रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपना दोपहिया वाहन पार्क किया और जंगल में चले गए. इसी समय एक ट्रक खराब हो गया, जिसके बाद उसका चालक और उसके दो दोस्त भी जंगल के अंदर चले गए. जहां तीनों ने लड़की के दोस्त की पिटाई की और फिर बाइक की चाबी भी छीन ली. ट्रक चालक की पहचान संजू के रूप में हुई है. संजू आदिवासी समुदाय का है. अधिकारी ने कहा कि चालक लड़की को जंगल के अंदर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया, जबकि उसके साथियों ने उसके दोस्त को पकड़ लिया.
तीनों आरोपियों के चले जाने के बाद लड़की और युवक सड़क पर चले गए और वहां से गुजर रहे कुछ पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने संजू आदिवासी और उसके साथियों शिवनारायण आदिवासी और अक्षय अहिरवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार), 70-1 (सामूहिक बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारी ने बताया कि संजू और शिवनारायण को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अहिरवार फरार है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version