बालोद। राज्य शासन के महत्वाकांक्षी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के नीति के अनुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल अपने धान की खरीदी होने तथा 72 घण्टे की अवधि में धान खरीदी की राशि अपने खाते में जमा होने से बालोद जिले के कृषक बहुत ही प्रसन्नचित है। राज्य शासन की इस महत्वपूर्ण योजना की जिले के बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र सांकरा क के अंतर्गत ग्राम जमरूवा के कृषक धनसिंह साहू एवं ग्राम हथौद के कृषक होमलाल साहू ने भूरी-भूरी सराहना की है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के घोषणा के अनुरूप धान खरीदी केन्द्र में प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी सुगमता से की गई है। उन्होंने बताया कि धान की बिक्री राशि हमारे खाते में मात्र 72 घण्टे में जमा हो गया। जिससे हम किसानों में खुशी का कोई ठिकाना नही रह गया। राज्य शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी केन्द्रों में की गई व्यवस्था से धान बिक्री करने वाले किसानों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि एवं सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारी भी संतुष्ट होकर व्यवस्था की भूरी-भूरी सराहना कर रहे हैं।
राज्य शासन के धान खरीदी की नीति की सराहना करते हुए किसान श्री धनसिंह साहू ने बताया कि उन्होंने धान बिक्री हेतु मिले टोकन के अनुसार निर्धारित तिथि 19 नवंबर को धान खरीदी केन्द्र सांकरा क में पहुँचकर कुल 33 क्विंटल मोटा धान की बिक्री की। धन सिंह साहू ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र के कर्मचारियों के सहयोग एवं इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन के माध्यम से उनके लिए समय पर अपने धान की बिक्री करना बहुत ही आसान हुआ। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन के माध्यम से धान की बिक्री करने में समय की भी बचत हो रही है एवं बारदाने के खराब होने की समस्या से भी निजात मिली है। किसान धनसिंह साहू ने कहा कि इसके अलावा 72 घण्टे के अंदर हमारे खाते में राशि जमा हो जाना हमारे लिए सोने पे सुहाग साबित हो रहा है। इसी तरह राज्य शासन की इस बेहतरीन व्यवस्था की सराहना ग्राम हथौद के किसान श्री होमलाल साहू ने भी की है। उन्होंने कहा कि जारी किए गए टोकन की तिथि के अनुसार वे धान खरीदी के पहले दिन 14 नवंबर को धान खरीदी केन्द्र सांकरा क में पहुँचकर कुल 28 क्विंटल पतला धान की बिक्री की है। इसके पश्चात् वे आज 25 नवंबर को कुल 47 क्विंटल 60 किलो धान की बिक्री किया है। किसान श्री होमलाल ने बताया कि 14 नवंबर को किए गए धान बिक्री की राशि उनके खाते में मात्र 72 घण्टे के भीतर जमा हो गया। इतने कम अवधि में खाते में इतनी बड़ी राशि का जमा होना हम किसानों के लिए बहुत बड़ी बात है। इससे मेरे जैसे अनेक किसानों को संबल मिलने के साथ-साथ हममें आत्मविश्वास का भी संचार हुआ है। इन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किसान हित में लिए गए इस बेहतर व्यवस्था की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। धान खरीदी केन्द्र की बेहतर व्यवस्था की सराहना करते हुए धान खरीदी केन्द्र सांकरा क के प्राधिकृत अधिकारी यशवंत सिन्हा, सरपंच दिनेश सिन्हा तथा धान बिक्री करने पहुँचे दुर्गेश्वर देवांगन, मेहरूराम ठाकुर सहित अन्य कृषकों ने भी की है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में हम कृषकों के लिए बैठक, शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था के साथ-साथ आसानी एवं शीघ्रता से धान की खरीदी हेतु इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन आदि की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा धान खरीदी केन्द्र में अवैध धान की बिक्री एवं किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों की सभी व्यवस्थाएं बहुत ही बेहतर एवं समुचित है। जिससे हम सभी कृषक व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट होने के साथ-साथ एवं समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु पूरी तरह से आशान्वित है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version