नई दिल्ली। चीनी वायरस कोरोना से भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। दुनिया भर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 3 करोड़ 30 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 9 लाख 96 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं अबतक 2 करोड़ 28 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका के बाद भारत दूसरे नंबर पर है। जबकि ब्राजील तीसरे और रूस चौथे नंबर पर है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि सोमवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 32,977,556 हो गई, वहीं मौतों की संख्या 996,674 हो चुकी थी। सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका संक्रमण के 71,13,666 मामलों और 2,04,750 मौतों के साथ कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित देश है। वहीं भारत 60,74,703 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश की मौत का आंकड़ा 95,542 तक पहुंच गया है। सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (4,717,991), रूस (1,146,273) कोलम्बिया (813,056), पेरू (800,142), मैक्सिको (730,317) स्पेन (716,481), अर्जेंटीना (711,325), दक्षिण अफ्रीका (670,766), फ्रांस (552,473), चिली (457,901), ईरान (446,448), ब्रिटेन (437,516), बांग्लादेश (359,148), इराक (349,450) और सऊदी अरब (333,193) हैं। वर्तमान में संक्रमण से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 141,741 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं 10,000 से अधिक मौत वाले देशों में मैक्सिको (76,430), ब्रिटेन (42,077), इटली (35,835), पेरू (32,142), फ्रांस (31,675), स्पेन (31,232), ईरान (25,589), कोलम्बिया (25,488),रूस (20,239), दक्षिण अफ्रीका (16,398), अर्जेंटीना (15,749), चिली (12,641), इक्वाडोर (11,279) और इंडोनेशिया (10,386) है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version