सूरजपुर। लॉकडाउन में जिले की मदिरा दुकानें बंद रहने के दौरान कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में आबकारी अपराधों पर नियंत्रण हेतु जारी अभियान के तहत आबकारी उप निरीक्षक सहदेव मरकाम द्वारा 27 एवं 28 सितंबर को शहर गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर तीन प्रकरण कायम किए गए। वार्ड 9, नवापारा कॉलेज रोड निवासी आंगनबाड़ी सहायिका ममता पति बंशीलाल देवांगन के कब्जे से 6.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की गैरजमानती धारा 34(2) 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। अन्य प्रकरणों में भ_ापारा निवासी बबीता पति रंजीत गोंड पर महुआ शराब बेचते हुए 4.5 लीटर कच्ची शराब के साथ धारा 34(1)(ब) एवं महुआपारा निवासी अशोक आत्मज विजय साहू के कब्जे से 4 लीटर कच्ची शराब जप्त कर धारा 34(1)क के तहत प्रकरण विवेचना में लिया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version