क्या कहा जाये जब एक मां अपने ही बेटे की करतूत को छिपाये, और तो और जब वह अपनी सगी बहन के साथ यह करतूत करें। जी हां…आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक भाई अपनी ही सगी बहन को पिछले आठ साल से अपनी हवस का शिकार बनाते आ रहा था। जब मन चाहे वह उसके साथ जोर जबर्दस्ती करता और अपनी प्यास बुझाता है। इसके बाद भी उसकी मां अपने बेटे के इस करतूत को छिपाती रही। मामला लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र का है। पीडि़़ता की उम्र 16 साल है। पीडि़ता की मां नर्स का काम करती है।

पीडि़ता ने आरोप लगाया कि उसके साथ उसका भाई लगातार 8 साल से रेप कर रहा है और जब उसे इस बात की जानकारी हुई तब उसने विरोध किया। हालांकि विरोध के बाद पीडि़ता का भाई पुलिस में शिकायत न करने और जान से मारने की धमकी देकर लगातार उसका रेप करता रहा। इस दौरान पीडि़ता ने अपनी मां से इसकी शिकायत की तो मां ने अपनी बेटी को चुप रहने को कहा और अपने बेटे का साथ देती रही। परेशान होकर पीडि़ता ने 1090 पर कॉल कर पुलिस को आपबीती सुनाई। सूचना पर मौके पर पहुंचे डीसीपी चारू निगम सहित अन्य अधिकारियों ने पीडि़ता से बात की, जिसके बाद पीडि़ता ने मां और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया और पीडि़ता को बाल संरक्षण गृह में भेज दिया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version