नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर से फोन पर बात कर उन्हें 91वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्वीट किया, आदरणीय लता दीदी से बात की और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लता दीदी पूरे देश में घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम है। हमेशा ही उनका दुलार और आशीर्वाद मिला जिससे मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं। मंगेशकर ने पांच दशक से भी अधिक समय तक फिल्मों में पार्श्वगायन की दुनिया पर राज किया। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में गीत गाए हैं।

उन्हें भारत रत्न समेत अनेक सम्मान एवं पुरस्कारों से नवाजा गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार सहित राज्य के कई नेताओं ने सोमवार को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन की बधाई दी। भारत रत्न से सम्मानित पार्श्व गायिका लता मंगेशकर सोमवार को 91 साल की हो गईं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय ने ट्वीट किया, अपनी मधुर आवाज़ से दुनियाभर में लोगों के दिलों पर राज करने वाली लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई। आपके स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता पवार ने भी सोशल मीडिया पर गायिका को बधाई दी। उन्होंने लिखा, आपकी आवाज लोगों का जीवन रोशन करती रहे। भगवान आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु दे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार, मंत्री अनिल देशमुख, एकनाथ शिंदे, नवाब मलिक और नितिन राउत सहित राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने भी गायिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मंगेशकर ने पांच दशक से भी अधिक समय तक फिल्मों में पार्श्वगायन की दुनिया पर राज किया। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में गीत गाए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version