कोरिया। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज किए गए निरीक्षण के दौरान सात वाहनों को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। खनिज अधिकारी भूषण कुमार पटेल और उनकी टीम ने ट्रेक्टर सीजी 16 सीएम 6930 वाहन चालक मनोज कुमार, वाहन मालिक वीर साय, सोल्ड महेन्द्रा ट्रेक्टर वाहन चालक हीरा सिंह, वाहन मालिक सुशील साहू, सोल्ड महेन्द्रा ट्रेक्टर वाहन चालक रमेश कुमार, वाहन मालिक श्री रामधनी, ट्रेक्टर सीजी 16 ए 2321 वाहन चालक बब्लू, वाहन मालिक कमलेश साहू, टीपर सीजी 15 डीआर 2591 वाहन चालक श्री सुरेश, वाहन मालिक राजू खटीक, टीपर सीजी 16 ए 2454 वाहन चालक प्रताप सिंह, वाहन मालिक रवि गुप्ता एवं मिनी ट्रक सीजी 16 ए 20 98 वाहन चालक अखिलेश कुमार, वाहन मालिक सुदर्शन है। इन सभी वाहनों को अवैध ईंट, रेत और गिट्टी परिवहन करते हुए पकड़ा गया। सातों वाहनों को समीपस्थ बैकुंठपुर, चरचा एवं पटना थानों में अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 और खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के नियम 21 से 23 (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों से अर्थदंड की राशि खनिज मद में जमा कराई जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों की जानकारी संबंधित विभाग को दें। यह कदम प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कानून के सख्त पालन के लिए उठाया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version