रायपुर। 75 लाख रुपयों से भी ऊपर की धनराशि से साईं नगर जोरा की जनता को पंजाब केसरी रोड पर नई नाली निर्माण की बहु प्रतीक्षित सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अनुज शर्मा क्षेत्रीय विधायक, धरसीवां विधानसभा से डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पूर्व अध्यक्ष, श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर के नेतृत्व में संतोष शर्मा, सुरेश सोनी, छगनलाल साहू और श्याम सुंदर राय आदि ने मिलकर संज्ञान में लाया कि वर्षा ऋतु में हर वर्ष पंजाब केसरी भवन रोड पर शासन के द्वारा दोनों ओर की पक्की नाली का निर्माण नहीं कराए जाने के कारण लंबा जल भराव अनेक बीमारियों की वजह बनते जा रहा था क्योंकि कई वर्षों पूर्व इस रोड पर पक्की सड़क का निर्माण तो शासन के द्वारा कर दिया गया था किंतु दोनों ही तरफ की पक्की नाली का निर्माण नहीं हुआ था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अनुज शर्मा विधायक के संयुक्त प्रयासों से नई नाली निर्माण हेतु नगर निगम रायपुर द्वारा 75 लाख रुपयों से भी ऊपर का प्राक्कलन तैयार करके प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति बाबत शासन की ओर बढ़ा दिया गया है। विगत बहुत वर्षों का इंतजार समाप्त होता देखकर साईं नगर, प्रोफेसर कॉलोनी और जोरा की जनता में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अनुज शर्मा विधायक के संयुक्त प्रयासों से साईं नगर जोरा से जुड़ी पंजाब केसरी रोड पर होगा नई नाली निर्माण
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

