यूपी के हाथरस में गैंगरेप की शिकार 19 वर्षीय दलित युवती की आज दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई. चार लोगों ने उसके साथ एक पखवाड़ा पहले दुष्कर्म किया था. हालत बिगडऩे के बाद उसे सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था.अब इस घटना पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, गुस्सा और कुंठित! सामूहिक दुष्कर्म में ऐसी क्रूरता हाथरस में. यह कब रुकेगा? हमारे कानून और उनके प्रवर्तन इतने सख्त होने चाहिए कि सजा के बारे में केवल सोचकर बलात्कारियों को डर लगे. अपराधियों को फांसी पर लटकाएं. बेटियों और बहनों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाएं, यह सबसे कम हम कर सकते हैं.
