रायपुर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में राजधानी में आयोजित जनादेश परब में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भूपेश की सरकार भ्रष्टाचार, घोटाले की सरकार थी, हमने केवल विकास की राजनीति को आगे बढ़ाया है। इसके पहले किसी भी सरकार ने सीना ठोक कर एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश नहीं किया, ये काम केवल भाजपा ही कर सकती है। उन्होने आयुष्मान कार्ड योजना की सुविधा की जानकारी दी। नक्सलवाद को विष्णुदेव साय ने मुंह तोड़ जवाब दिया है, नक्सलियों के पूर्णवास योजना की भी तारीफ की। अगले 5 साल में भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है डबल इंजन के सरकार से आगे बढ़ा रही है। हमने छत्तीसगढ़ को पांच नए मेडिकल कॉलेज दिए हैं।विष्णु देव साय की सरकार ने जो कहा था वह किया है और जो नहीं कहा था वह भी किया है, इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं। जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है और पहली बार किसी सरकार ने एक साल का रिपोर्ट कार्ड सीना ठोककर पेश किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप लगाए। जेपी नड्डा ने कहा कि आपने नारा दिया था कि अब नई साहिबो बदल कर रहीबो, मगर अब ध्यान रखिएगा अब ना बदलियो।

इसके पहले आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जेपी नड्डा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा सहित स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी एवं किरण देव सिंह ने भी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version