छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 77वीं संचालक मंडल बैठक 12 दिसम्बर 2024 को पर्यावास भवन, सेक्टर 19 में आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर चर्चा की गई और उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। सबके लिए आवास मिशन के तहत् प्रदेश में आमजनों को आवास मुहैया कराने के उद्देश्य से अटल विहार योजना के अंतर्गत ग्राम बंधी जिला गौरेला पेन्ड्रा मरवाही में आवासीय परियोजना के लिए 135 स्वतंत्र भवनों के निर्माण हेतु कुल राशि रु. 21.02 करोड एवं सामान्य आवास योजना तालपुरी दुर्ग भिलाई में व्यवसायिक सह् आवासीय परिसर योजना में कुल 321 भवन/दुकान के लिए राशि रु. 108.60 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।


प्रधानमंत्री सह् मुख्यमंत्री आवास नवा रायपुर अटल नगर में 05 वर्ष पश्चात् भी प्रकोष्ठ भवनों का निर्माण पूर्ण नही हुआ है। संचालक मण्डल द्वारा ऐसे निर्मित किये जा रहे भवनों को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु राशि रु. 88 करोड़ मण्डल निधि का उपयोग किये जाने की अनुमति प्रदान की गई जिससे हितग्राहियों को शीघ्र ही भवनों का आधिपत्य मिलेगा। इससे पूर्व 76वीं संचालक मंडल बैठक में अटल विहार योजना अंतर्गत 7 आवासीय परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसकी परियोजना लगत राशि रु 340 करोड़ एवं विभिन्न प्रकार के 1650 भवनों क निर्माण किया जाना है। हाल ही में इन योजनाओं का माननीय विभागीय मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी जी के उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा ब्रॉशर का विमोचन एवं परियोजना का शुभारंभ अपने निवास कार्यालय में किया गया। नवीन सातों योजनाओं की ऑनलाइन बुकिंग मंडल की वेबसाइट www.cghb.gov.in से की जा सकती है। संचालक मण्डल की बैठक में श्री अंकित आनंद (आई.ए.एस.) सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग एवं अध्यक्ष छ.ग. गृह निर्माण मण्डल, श्री सौरभ कुमार (आई.ए.एस.) संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, सुश्री शीतल शाश्वत वर्मा विशेष सचिव वित्त विभाग, श्री संतोष कोरी, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग (प्रतिनिधि प्रमुख अभियंता) तथा श्री कुंदन कुमार (आई.ए.एस.) आयुक्त एवं सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल मौजूद रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version