नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत केस में रोजाना नए नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में एनसीबी ने इसी केस में सामने आए ड्रग एंगल से जांच करते हुए बॉलीवुड के कई सितारों से पूछताछ की है। जिसमें दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल है। अब हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक एनसीबी जल्दी ही दीपिका के साथ काम कर चुके तीन बड़े अभिनेताओं से भी पूछताछ करेगी। इन तीनों के नाम S, R और A से शुरू होते हैं।सूत्रों की मानें तो जल्द ही इन तीनों एक्टर्स को समन भी भेजा जाएगा।A से जिस एक्टर का नाम शुरु होता है वो खुद तो ड्रग्स लेता ही है और दूसरों को भी देता था। इतना ही नहीं इस A नाम के शख्स का संबंध क्रिकेटर से है।
