रायपुर। बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद परगनिहा ने कहा है कि ग्राम पंचायत हसदा (बेरला) में जुआ खेलते पकड़े गए शिक्षा विभाग के सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई करते हुए तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिये। श्री परगनिहा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक आशीष छाबड़ा, कलेक्टर एवं विकाखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया है। प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने जुआ खेलते पकड़ाए इन सरकारी कर्मचारियों की बर्खास्तगी की मांग की है। ज्ञापन में श्री परगनिहा ने कहा कि ग्राम हसदा के ग्रामीणों की मांग है कि कंडरका थाना द्वारा जुए खेलते हुए छापे की कार्यवाही में ग्राम पंचायत हसदा (बेरला) में मौके पर शिक्षा विभाग के सरकारी कर्मचारी गोंडगिरी मिडिल स्कूल संकुल के प्रभारी वह वर्तमान में ग्राम घटिया में पदस्थ अनिल कुमार वर्मा और ग्राम खुड़मुड़ा के हाईस्कूल के टीचर अवध नायक रंगे हाथ जुए खेलते हुए पकड़ाया है। जो कि शिक्षा विभाग के लिए बड़े शर्म की बात है, पूर्व में भी टीचर अवध नायक कर्मचारियों के लाखो रुपए के पेंशन राशि अवैध तरीके से सरकारी खजाने से आहरण के लिए जेल जा चुके है। कृपया शिक्षा अधिकारी बेमेतरा गोंडगिरी संकुल प्रभारी अनिल कुमार वर्मा व ग्राम खुडमुड़ा हाईस्कूल में पदस्थ टीचर अवध नायक को तुरंत विभागीय कार्यवाही कर बर्खास्त करें। व कांड राका थाने को जुए में पकड़ाए अन्य और 6 आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें क्योंकि कांड राका थाने द्वारा मीडिया में जो नाम दिया गया उसके किसी भी व्यक्ति का सरनेम नहीं लिखा गया व अपराधी लोग का नाम पूरा नाम छुपाया गया है क्योंकि इसमें से 1 व्यक्ति प्यार अली हसदा गांव का पार्षद है और 2 व्यक्ति बल्ला उर्फ पूरा नाम बल्ला नायक पिता बलदेव नायक अभी कुछ ही दिनों पहले अहिवारा के एक फार्म हाउस में हाई प्रोफाइल लोगों के साथ लॉकडाउन पीरियड में लाखो रुपए के जुए खेलते हुए पकड़ाया था। इन सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मांग करने वालों में भीखम साहू, नेतराम निषाद, कुशल नायक, कृष्णा चतुर्वेदी, चेतन बंजारे, रुपेन्द्र नेवल, गजानंद जोशी, मोहम्मद सम्मुद्दीन, तिरथ साहू, दिलिप वर्मा, दीपक सैनी, चंदू धीवर एवं राजेश साहू शामिल है।
