दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया. पूरे देश ने उन्हें नाम आंखों से विदाई दी. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान से दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया. इससे पहले कांग्रेस कार्यालय से निगम बोध घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल थे. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे.
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार से पहले करीब एक घंटे तक कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया. यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता ने भी उनके अंतिम दर्शन किए. बता दें कि गुरुवार (26 दिसंबर) रात मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हुआ था. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा कि मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी.
पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह…राजकीय सम्मान के साथ देश ने नम आंखों से दी आखिरी विदाई
Next Article छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को न्यू ईयर का गिफ्ट
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

