भिलाई । ट्राफिक पुलिस और ट्राफिक में जाम से बचने इन दिनों दुर्ग जिलें में पुलिस का सायरन, हुटर लगाने और कांच में ब्लैक फिल्म लगाने के साथ ही अब  पुलिस का टैग भी निडर होकर धड़ल्ले से लगाकर जमकर इसका दुरूपयोग लग्जरी वाहनधारियों द्वारा किया जा रहा है। लग्जरी वाहनों पर पुलिस ऐसे भी कार्यवाही करने हाथ डालने से डरती है और जिन वाहनों में हुटर व सायरन लगा होता है उन वाहनों को तो और भी नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन पुलिस के बडे अधिकारियों को लगातार इस प्रकार की मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस के बडे अधिकारियों ने अब ऐसे वाहनों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये है, जिसके तारतम्य में शनिवार को खुर्सीपार चौक में एक वाहन में हुटर व सायरन लगे होने के साथ ही पुलिस का टैग का उपयोग करने वाले वाहन को जबरिया रूकवाकर जब उसकी चेकिंग की गई तो वह फर्जी निकला।

पुलिस ने  संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। चालक ने बताया कि एयरपोर्ट से सवारी लेकर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। कार में पुलिस का नेम प्लेट, सायरन, ब्लेक फिल्म एवं मोनो लाईट उपयोग किया गया था। वाहन मालिक पर पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर खुर्सीपार पुलिस को सौंपा गया। दरअसल यातायात पुलिस को सूचना मिली की एक संदिग्ध वाहन क्रमांक-सीजी 13 यूजी 8280 का चालक पुलिस का नेम प्लेट, सायरन, ब्लेक फिल्म एवं निली बत्ती लगाकर रायपुर से दुर्ग की ओर आ रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version