कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में एक मंदिर से ऐसा मामला से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे हर कोई हैरानी में है। दरअसल यहां देवी के मंदिर में दान पेटी से एक नोट निकला है जिसमें किसी ने अपनी सास के मर जाने की मन्नत मांगी है। नोट में लिखी ऐसी फरियाद को पढ़कर मंदिर प्रबंधन के होश उड़ गए।
क्या है मन्नत?
ये चौंका देने वाली कर्नाटका के कलबुर्गी से सामने आई है। जिले के अफजलपुर तालुका के कातादरगी इलाके में भाग्यवन्ती मंदिर में दान पात्र भर गया, जिसके बाद प्रबंधन ने हुंडी में चढ़ाई धनराशि की गिनती शुरू की। दान पेटी से 20 रुपये का एक नोट निकला। मंदिर की दान पेटी में मिले नोट पर फरियाद में लिखा है- ‘माँ, मेरी सास जल्द ही मर जाये।’
आमतौर पर जब किसी मंदिर की दान पेटी खोली जाती है, तो मंदिर के राजस्व, या इतनी बड़ी राशि के संग्रह की खबर देना एक लोकप्रिय रिवाज है, लेकिन इस मंदिर इकट्ठा हुई रकम की बजाय एक 20 रुपये का नोट चर्चा का विषय बन गया है। जब मंदिर की दान पेटी खोली गई और उसमें से नोटों की गिनती की गई तो एक नोट में जो मन्नत भाग्यवन्ती देवी से मांगी गई थी उसने सभी को चौंका दिया। अब ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दान पेटी में और क्या निकला?
मंदिर की दान पेटी में गिनती में 60 लाख रुपये नकद, 1 किलो चांदी और 200 तोला सोने के आभूषण मिले, लेकिन 20 रुपये के नोट पर जो कुछ लिखा गया था सबका ध्यान सिर्फ उसी ओर गया। आम तौर पर लोग देवी देवताओं से अपने परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं लेकिन इस केस में इस अज्ञात महिला ने अपनी सास के मरने की कामना की है। (indiatv.in)
मंदिर की दान पेटी में मिले 60 लाख रुपये नकद… 1 किलो चांदी और 200 तोला सोने के आभूषण…पर सुर्खियां बटोर रहा 20 रुपए का नोट… आखिर क्या लिखा है इस नोट में… पढ़ें पूरी खबर
Previous Articleवन्यजीव तस्करों के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

