छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बीजापुर जिले में एक पत्रकार की हत्या के मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार का पंजीकरण निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी बस्तर सर्कल, जगदलपुर ने सुरेश चंद्रकार का पंजीकरण निलंबित करने की सिफारिश की थी। उन्होंने बताया कि सुरेश चंद्रकार का विभाग में पंजीकरण ‘ए’ श्रेणी के ठेकेदार के रूप में था। उन्होंने बताया कि सिफारिश के आधार पर विभाग ने सोमवार को उसका पंजीकरण निलंबित कर दिया। वहीं जिस सड़क की स्टोरी को लेकर मुकेश की हत्या की गई उस सड़क के टेंडर को भी रद्द कर दिया है। इसको लेकर मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग रायपुर ने आदेश जारी किया है।

पुलिस ने बताया कि पत्रकार की हत्या के बाद से फरार सुरेश को पांच जनवरी की रात हैदराबाद से विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सुरेश के भाई रितेश चंद्रकार और दिनेश चंद्रकार तथा सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को पहले ही मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

फ्रीलांस पत्रकार मुकेश चंद्रकार (33) एक जनवरी को लापता हो गए थे। पुलिस ने उनका शव तीन जनवरी को बीजापुर शहर के चट्टानपारा बस्ती में सुरेश चंद्रकार की संपत्ति पर बने एक सेप्टिक टैंक से बरामद किया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version