छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बने एक साल से ज्यादा हो गया है। ऐसे में साय मंत्रिमंडल का विस्तार 12 जनवरी को हो सकता है। जिसमें 2 से 3 मंत्री शपथ लेंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। हरियाणा फार्मूला छत्तीसगढ़ में भी लागू हो सकता है। मंत्री मंडल के विस्तार पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि यह बहुत जल्दी होगा, थोड़ा इंतजार करिए।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप और प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया। नितिन नबीन गुरुवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इसके साथ ही वे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version